ED Raid : मालदा के चांचल में ED की छापेमारी, साइबर क्राइम…

बंगाल

ED Raid : मालदा जिले के चांचल में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने छापेमारी की।

ED Raid

ED की टीम ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के साथ चांचल के मुलाइबाड़ी गांव में शफीकुल आलम उर्फ लिटन के घर पर तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि शफीकुल आलम के बैंक खाते में कथित तौर पर धोखाधड़ी से हासिल बड़ी रकम का लेनदेन हुआ है।

इसी वित्तीय लेनदेन की कड़ी को खंगालने के लिए ED अधिकारियों द्वारा तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों की टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और बैंक खातों से जुड़े लेनदेन की जांच कर रही है।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर ED की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Share from here