breaking news

ED raid Ration Scam – राशन घोटाले मामले में कई जगह ईडी की छापेमारी, सन्देशखाली में तृणमूल नेता के समर्थकों ने की ईडी की गाड़ी में तोड़फोड़, अधिकारी वापस निकले

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

ED raid Ration Scam – ईडी ने राशन घोटाले की जांच में छापेमारी की है। ईडी के अधिकारी सुबह संदेशखाली के तृणमूल नेता शेख शाहजहां के सरबेरिया स्थित घर पहुंचे।

ED Raid Ration scam

शेख शाहजहां उत्तर 24 परगना जिला परिषद के मत्स्य एवं पशु संसाधन अधिकारी होने के साथ-साथ संदेशखाली के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं।

ईडी के पहुचते ही उनके अनुयायियों ने शेख शाहजहां के घर के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ईडी ने जैसे ही उनके घर का ताला तोड़ने की कोशिश की तभी उनके समर्थकों ने विरोध तेज कर दिया।

ईडी अधिकारियों की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। भारी विरोध के कारण खुद को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारी जैसे तैसे वहां से निकले।

उधर, उत्तर 24 परगना के बनगांव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आध्या के भाई के घर और ससुराल में भी जांच अधिकारियों ने छापेमारी की।

सुबह-सुबह ईडी तृणमूल नेता के ससुर विनयकुमार घोष के बनगांव के शिमुलतला स्थित घर पहुंची।

Share from here