sunlight news

फानी की आंधी में उड़ा पुलिस सहायता केंद्र, कई जिलों में वज्रपात के साथ हो रही बारिश

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पश्चिम मेदिनीपुर। चक्रवाती तूफान फानी पश्चिम बंगाल में भी अपना प्रभाव दिखाने लगा है। राज्य के विभिन्न इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की खबर है। शुक्रवार सुबह तेज आंधी की वजह से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर में एक बिजली का पोल उखड़ गया जिसके कारण शंकरपुर का एक बड़ा इलाका विद्युतविहीन हो गया है।

बताया जा रहा है कि न्यू दीघा के खानिकाघाट इलाके में स्थित एक पुलिस सहायता केंद्र भी चक्रवाती तूफान में उड़ गया। पूर्व मेदिनिपुर जिले के कांथी महकमा स्थित तटीय इलाकों के पांच ब्लॉकों में कच्चे मकान में रहने वाले लोगों को बचाव शिविरों में लाकर रखा गया है।

दोपहर एक बजे के बाद से नदियों में नावों के आवागमन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। मछुआरों को नदी और समुद्र में नहीं उतरने के निर्देश दिये गये हैं।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *