Advertisement

दिल्ली – बेटे के थप्पड़ ने बुजुर्ग मां की ली जान

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक बेटे के थप्पड़ ने बुजुर्ग मां की जान ले ली। हादसे के बाद बेटे ने छुपाकर मां का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन घटना के दूसरे दिन मंगलवार को इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया। 

Advertisement

आनन-फानन शव को ठिकाने लगाने से मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं बन सकी है। फिर भी, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में न ही कोई पीसीआर कॉल की गई और न ही मेडिकल रिपोर्ट ही बनाई गई है। 

 

पुलिस वीडियो को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। देर शाम गैर-इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो बिंदापुर इलाके का है। रणबीर सिंह का इलाके में मकान है। उसने मकान का एक हिस्सा किराए पर दे रखा है। 

सोमवार दोपहर रणबीर सिंह का अपने किराएदार से गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हो गया। परिवार के बीच-बचाव के बाद मामला किसी तरह शांत हो गया। फिर अपनी मां और पत्नी के साथ रणबीर सिंह मकान के मुख्य गेट पर आ गया। दरवाजा खुलने से पहले रणबीर सिंह की अपनी मां अवतार कौर (76) के साथ बहस होने लगी। पत्नी ने दोनों को शांत करने की कोशिश की। 

 

इसी बीच अचानक रणबीर सिंह ने अपनी मां को एक थप्पड़ जड़ दिया। अचानक हुए हमले में मां संभल नहीं सकी और सड़क पर ही गिर गई। अचेत हालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari