Advertisement
breaking news

अपहृत स्वर्ण व्यवसायी का एल्गिन रोड़ के गेस्ट हाउस से शव बरामद

कोलकाता

ली रोड निवासी स्वर्ण कारोबारी के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। भवानीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस से एक स्वर्ण व्यवसायी का शव मिला है।

Advertisement

 

परिजनों का दावा है कि उसके लापता होने के बाद एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी। बाद में पुलिस ने एल्गिन रोड़ से सोमवार रात एक गेस्ट हाउस से उसका शव बरामद किया।

 

पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि कारोबारी की गला दबाकर हत्या की गई है। लालबाजार की होमिसाइड शाखा घटना की जांच कर रही है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari