Advertisement
breaking news

पश्चिम बंगाल में DA की मांग पर कर्मचारियों की हड़ताल

बंगाल

पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारी डीए (ग्रेच्युटी) की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। सोमवार को संग्रामी संयुक्त मंच ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। राज्य समन्वय समिति ने इस विरोध कार्यक्रम के लिए अपने समर्थन की घोषणा की। संगठन ने मांग की है कि साल 2009 से अब तक एआईसीपीआई के अनुसार महंगाई भत्ते का बकाया मांगा है। संगठन ने सभी रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती की भी मांग की है। राज्य सरकार कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कार्यालयों के कामकाज बाधित हुए हैं। इस दिन धर्मतला धरना मंच में अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। वे लगातार नारेबाजी करते दिखें। उनकी एक ही मांग है कि डीए बकाया का भुगतान किया जाए और भर्ती में पारदर्शिता बरती जाए।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari