Advertisement
breaking news

बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर युसूफ कांतरू

जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने लश्कर के टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू को मार गिराने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में तीन जवान व एक नागरिक घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बारामुला के पेरिसवानी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद यहां मुठभेड़ शुरू हो गई। काफी समय तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में तीन सैनिकों और एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। मुठभेड़ में सुरक्षबलों ने लश्कर के टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू मार गिराने में सफलता पाई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari