sunlight news

बारामुला में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर

बारामुला। बारामुला जिले के बोनियार के अंतर्गत बुथलान क्षेत्र में आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। माना जा रहा है कि अभी और दो आतंकी इलाके में छिपे हैं, जिसे सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। शनिवार सुबह आतंकियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था जिसके कुछ देर बाद से आतंकियों तथा सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।

शनिवार सुबह जिले के बोनियार के अंतर्गत बुथलान क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के बाद सेना ने छह जेकएलआई, एसओजी तथा सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को करीब आते देख गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद शुरू मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा जा चुका है। फिलहाल मारे गए आतंकी की पहचान नहीं पाई है। क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *