Firhad hakim on kmc chaos

Encroachment – आज नगर निगम में फिरहाद हकीम करेंगे बैठक

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Encroachment – गुरुवार की बैठक में मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण हटाने के लिए कमिटी का गठन किया। इसके बाद आज नगर निगम में इसी कमिटी के साथ मेयर फिरहाद हकीम बैठक करेंगे।

Encroachment

इस बैठक में राज्य मंत्री अरूप विश्वास, सुजीत बसु, मलय घटक, नगर निगम के उप महापौर अतिन घोष, नगर आयुक्त धबल जैन, कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और अन्य शीर्ष प्रशासन अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

हालांकि, आज की बैठक में हॉकर संगठनों के कोई नेता नहीं होंगे। मेयर ने कहा कि बैठक में नीति तय होने के बाद अगली बैठकों में उन्हें बुलाया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि बीते कल की बैठक के बाद सीएम ने हाकर्स को 1 महीने का समय दिया था और साथ ही कमिटी का गठन किया था। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में सर्वे का आदेश भी दिया था।

Share from here