Advertisement
breaking news

तृणमूल नेता के घर से ईवीएम और वीवीपैट बरामद

बंगाल

असम में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की गाड़ी से ईवीएम मिलने के बाद अब आज बंगाल में तीसरे चरण के मतदान के पहले तृणमूल नेता के घर से ईवीएम और वीवीपैट बरामद की गई है। 

Advertisement
आरोप है कि सेक्टर ऑफिसर ने चुनाव से पहले देर रात को ही हावड़ा के उलूबेरिया उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तुलसीबेड़िया इलाके के तृणमूल नेता गौतम घोष के घर ईवीएम और वीवीपैट को पहुंचा दिया था।
सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों ने उक्त तृणमूल नेता के घर को घेर लिया। मंगलवार सुबह के समय भी पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने बुझाने पहुंचे सेंट्रल फोर्स और पुलिस के जवानों को घेरकर भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां तक कि उलूबेरिया दो नंबर ब्लॉक के बीडीओ को भी घेर कर लोगों ने प्रदर्शन किया।
बाद में हंगामा कर रहे लोगों को भगाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। आरोपित सेक्टर अधिकारी ने अपनी गलती स्वीकार की है, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उसे सस्पेंड कर दिया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। उक्त ईवीएम और वीवीपैट को चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari