Advertisement

मामला सलटाने के नाम पर लाखों की जालसाजी, फर्जी वकील गिरफ्तार

कोलकाता

मामले को निपटाने के नाम पर आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप में गिरीश पार्क पुलिस ने नाजिया इलाही खान नाम की महिला को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

 

गिरफ्तार महिला भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सदस्य है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वो एक वकील है।

 

कथित तौर पर नाजिया इलाही खान ने मामले को निपटाने के नाम पर एक से ज्यादा लोगों से पैसे लिए। उसके नाम बागुईआटी थाने में कई शिकायतें दर्ज कराई गई थी।

 

संजीव अग्रवाल नाम के शख्स ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने दावा किया कि उसने तलाक का मामला निपटाने के नाम पर 6 लाख रुपये लिए थे।लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

 

इसके बाद उस व्यक्ति ने गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बार काउंसिल और बार एसोसिएशन को जांच के लिए पत्र भेजा है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari