Advertisement
breaking news

Fake Passport – फर्जी पासपोर्ट मामले में 69 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

कोलकाता

Fake Passport – लालबाजार ने फर्जी पासपोर्ट मामले पर शिकंजा कसते हुए 69 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

Advertisement

Fake Passport

इससे पहले जब पुलिस को फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पता चला तो पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। तभी सनसनीखेज जानकारी सामने आई।

ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ वर्षों से यह काम तेजी से फल-फूल रहा है। इस गिरोह का मुखिया प्रत्येक पासपोर्ट के लिए न्यूनतम 2 लाख रुपए लेता था।

इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, इनके जरिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 120 बांग्लादेशी नागरिकों ने पासपोर्ट बनवा लिए। उनमें से अधिकांश फिलहाल लापता हैं।

सूत्रों के अनुसार इमिग्रेशन विभाग को भी पत्र भेजकर 69 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि लालबाजार के अनुरोध पर संबंधित विभाग पहले ही कई फर्जी पासपोर्ट रद्द कर चुका है।

शेष अनेक फर्जी पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, जांचकर्ताओं को संदेह है कि कई लोगों ने अवैध रूप से बनाए गए इन पासपोर्टों का इस्तेमाल दूसरे देशों में छिपने के लिए किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari