Advertisement

Falgun Maas – देश और विश्व के लिए कैसा रहेगा फाल्गुन मास, देखें

धर्म - कर्म

Falgun maas – फाल्गुन मास 2 फरवरी से शुरू होगा जो 3 मार्च तक रहेगा। इस दौरान पांच मंगलवार रहेंगे।

Advertisement

Falgun Maas

ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास ने बताया कि इस दौरान प्रजा में असंतोष बढ़ सकता है। सोना, अनाज के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है।

इस दौरान उपद्रव की घटना भी घटित हो सकती है। ज्योतिषाचार्य व्यास ने बताया कि इस समय मे सांप्रदायिक एवं हिंसक घटनाओं के योग बन रहें है।

विपक्ष द्वारा सरकारी फैसलों की आलोचना की जाएगी। अग्निकांड, विस्फोट, भूकंप (केंद्र कुंभ और मीन राशि वाले स्थान हो सकते हैं), ज्वालामुखी फटने आदि प्राकृतिक प्रकोपों के कारण जनधन हानि की संभावना है।

धार्मिक गुरुओं, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, आदिवासियों के लिए अच्छा समय रहेगा। आभूषण निर्माता के लिए कठिन समय हो सकता है।

चांदी में तेजी देखने को मिलेगी। मास के दूसरे पक्ष में राजनीतिक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दल के प्रमुख या नेता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रकृति में उथल पुथल की संभावना है। समाज में जातिवाद को लेकर कुछ विरोध होते दिखेंगे। बैंक की स्थिति गड़बड़ा सकती है। किसी प्रमुख नेता या अन्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति के निधन की खबर मिल सकती है।

23 फरवरी से 1 मार्च तक पंचग्रही योग रहने से विश्व में कुछ देशों के मध्य युद्धजन्य परिस्थितियां बनेगी। किसी देश द्वारा छोटा सैन्य ऑपरेशन किया जा सकता है।

एशियाई देशों में आंदोलन या छत्रभंग देखने को मिल सकता है। टैरिफ के कारण ट्रंप को आलोचना झेलनी पड़ सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari