Advertisement

मशहूर ज्योतिषी बेजान दारूवाला का निधन

देश

मशहूर ज्योतिषी बेजान दारूवाला का शुक्रवार को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक हफ्ते से वह वेंटिलेटर पर थे।

Advertisement

हालांकि मीडिया से बातचीत में उनके बेटे ने कहा था कि उनके पिता को कोरोना संक्रमण  नहीं है। उनके बेटे नास्तुर दारूवाला ने कहा कि निमोनिया और ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें भर्ती कराया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari