नए कृषि कानूनों को लेकर किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच जारी सहमति बैठक अब खत्म हो चुकी है। बैठक में किसानों की दो मांगों को सरकार ने मंजूर कर लिया है। सरकार पराली और बिजली सुधार के मुद्दे पर किसानों की मांग मानने को तैयार हो गई है। हालांकि बाकी बचे मुद्दों पर बातचीत 4 जनवरी को होने वाली बैठक में होगी।
बताया जा रहा है कि केंद्र द्वारा दो मांगे मंजूर होने के बावजूद किसान नेता पूरी तरह सहमत नहीं है। सरकार की तरफ से कमेटी बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया।लेकिन बैठक में इस पर चर्चा के बाद कोई निकर्ष नहीं निकल सका है।
