किसान आंदोलन के 25वे दिन को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मना रहे है किसान

देश

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए 3 कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा समेत कुछ अन्‍य जगहों से आए किसान दिल्‍ली बॉर्डर  पर कई दिनों से डटे हैं। उनकी मांग है कि सरकार इन कानूनों को वापस ले। 25 दिन से आंदोलन कर रहे किसान आज के दिन को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मना रहे हैं। किसान संगठनों का दावा है कि आंदोलन के दौरान करीब 33 किसानों की मौत हुई है। वे रविवार को उन्‍हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Share from here