Advertisement

अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, करेंगे रोड शो

बंगाल

अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 11 बजे विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन में एक गैर सरकारी कार्यक्रम से होगी। यहां रवींद्र भवन में वह गुरु रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगे।इसके बाद वह विश्वविद्यालय के संगीत भवन जाएंगे और दोपहर 12 बजे यहां के बांग्लादेश भवन सभागार में संबोधन देंगे। 

Advertisement

दोपहर में बाउल गायक परिवार के साथ करेंगे भोजन

वह बीरभूम के श्यामबती, पारुलदंगा में दोपहर 12.50 बजे बाउल गायक परिवार के साथ भोजन करेंगे। दोपहर दो बजे अमित शाह बोलपुर में स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्कल तक रोड शो करेंगे। इसके बाद 4.45 बजे वह प्रेस वार्ता करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह के दो दिवसीय बंगाल दौरे का समापन होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari