Advertisement
sunlight news

किसान आंदोलन को लेकर PM आवास पर बड़ी बैठक, शाह-राजनाथ और नरेंद्र सिंह तोमर शामिल

देश

नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों और सरकार के बीच पांचवें दौर की वार्ता आज होगी। विज्ञान भवन में दोपहर 2 बजे होने वाली इस वार्ता में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और सरकार के मंत्री भाग लेंगे। वहीं वार्ता से पहले किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर बैठक करके तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की।

Advertisement

 

इस बीच किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक शुरू हो गई है। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं। मीटिंग में जाने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘आज किसानों के साथ दोपहर 2 बजे मीटिंग होनी है। मुझे उम्मीद है कि किसान सकारात्मक रूप से सोचेंगे और आंदोलन को खत्म कर देंगे’।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari