breaking news

Fire Acropolis Mall Kolkata – कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में लगी भयानक आग, खाली कराया गया पूरा शॉपिंग मॉल

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Fire Acropolis Mall Kolkata – कोलकाता में आग लगने की एक और घटना घटी है। शुक्रवार दोपहर एक्रोपॉलिस मॉल में आग लग गई है।

Fire Acropolis Mall Kolkata

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल अधिकारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि आग सबसे पहले मॉल की छठी मंजिल पर देखी गई थी, जहां ‘फूड कोर्ट’ है।

शॉपिंग मॉल के उस हिस्से से सभी को तुरंत बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरा इलाका काले धुएं से भर गया।

शॉपिंग मॉल में मौजूद आम लोगों में दहशत फैल गई। वहां मौजूद कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

मॉल के कर्मचारी पास के गीतांजलि स्टेडियम में पहुंचे हैं। दमकल कर्मी ऑक्सीजन मास्क पहन कर अंदर गए हैं।

Share from here