Advertisement
breaking news

दिल्ली – एमटीएनएल ऑफिस के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली
शाहदरा जिले के  दिलशाद गार्डन औद्योगिक क्षेत्र के एमटीएनएल कार्यालय के पास एक कारखाने में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी है। कारखाना दामोदर पार्क के पास बताया जा रहा है। 
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे दिलशाद गार्डन इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमटीएनएल ऑफिस के पास एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने पाया कि फैक्ट्री के निचले हिस्से में मौजूद गोदाम में पहले आग लगी और देखते ही देखते चार मंजिला फैक्ट्री की तीन फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari