Advertisement
sunlight news

साल्टलेक की बहुमंजिली इमारत में लगी आग, कई घर खाक

कोलकाता
कोलकाता। कोलकाता के साल्टलेक सेक्टर पांच में टेक्नोपोलिस के बगल में बहुमंजिली इमारत में शनिवार आग लग गयी। घटना बीएन ब्लॉक के प्लॉट नंबर 4, में निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत में श्रमिकों के अस्थायी रहने वाली छावनी की है। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
स्थानीय सूत्रों के अनुसार श्रमिकों ने आज तड़के करीब 11 बजे अपने अस्थायी निवास के रसोईघर में आग जलती देखी। तुरंत आग एक के बाद एक घरों में फैल गयी। शुरुआत में उन्होंने खुद आग बुझाने की कोशिश की। जब इसकी खबर फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन तब तक आग बहुत फैल चुकी थी। अग्निशमन अधिकारियों का प्रारंभिक अनुमान है कि खाना बनाते समय आग लगी थी। इसके कारणों की जांच होगी। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari