Fire Audit – कोलकाता और हावड़ा के एकाधिक मॉल में पहुँचे पुलिस और दमकल अधिकारी, फायर…

कोलकाता

Fire Audit – दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता के कई प्रमुख शॉपिंग मॉलों में सुरक्षा को लेकर फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच गई है।

Fire Audit

दमकल विभाग और पुलिस की संयुक्त पहल पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार सुबह दमकल विभाग के अधिकारियों ने मनी स्क्वायर मॉल, साउथ सिटी मॉल, वेस्टसाइड और शिबपुर के अवनी मॉल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान मॉल की अग्निशमन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से फायर अलार्म, अग्निशमन उपकरणों और आपातकालीन निकास मार्गों (इमरजेंसी एक्जिट) की जांच की।

शॉपिंग मॉल के प्रवेश और निकास द्वारों (एंट्री-एग्जिट गेट) के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में आवाजाही के रास्तों की भी पूरी पड़ताल की जा रही है।

इसके अलावा, मॉल के फूड कोर्ट पर भी दमकल अधिकारियों की विशेष नजर है, जहां यह जांच की जा रही है कि खाना बनाते समय सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है या नहीं।

उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा के दौरान मॉल में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

हाल ही में मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत की घटना के बाद प्रशासन सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है।

Fire Audit – पहले होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच के बाद, अब प्रशासन का पूरा फोकस शहर के बड़े शॉपिंग मॉलों की सुरक्षा व्यवस्था पर है।

Share from here