sunlight news

कोलकाता – गणेश चंद्र एवेन्यू के बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 2 की मौत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात बहुमंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई।

 

फायरब्रिगेड के कर्मचारियों को इमारत से लोगों को निकालने में काफी मशक्‍त करनी पड़ी। पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया और अब स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है।

 

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि, ‘लड़के ने डर की वजह से इमारत से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। इमारत में रहने वाले दो लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

 

अब आग पर भी काबू पा लिया गया है और अब बस उसे ठंडा करने काम किया जा रहा है।’ बता दें कि इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए कम से कम 25 दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई।

Share from here