Advertisement

कोविशिल्ड बना रही सीरम इंस्टीट्यूट के नए प्लांट में लगी आग

देश

महाराष्ट्र के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट के टर्मिनल 1 गेट में आग लग गई है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ही कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड बना रही है, जिसकी आपूर्ति भारत समेत कई देशों में की जा रही है।

Advertisement

 

बताया जा रहा है कि पुणे के मंजरी में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में आग लगी है। पिछले साल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस प्लांट का उद्घाटन किया था, लेकिन अभी इस प्लांट में वैक्सीन का उत्पादन नहीं शुरू हो पाया है।

 

मौके पर दमकल की 7 से 8 गाड़ियां मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने का कारण और टर्मिनल में कितने लोग फंसे हैं, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

दूर से ही प्लांट के ऊपर धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा है। पांच मंजिला इस प्लांट में कोविशिल्ड का प्रोडक्शन कुछ दिन में शुरू होने वाला है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari