Advertisement
breaking news

नासिक – शालीमार-लोकमान्यतिलक ट्रेन में लगी आग

बंगाल महाराष्ट्र

हावड़ा के शालीमार से मुंबई जा रही 18030 शालीमार-लोकमान्यतिलक ट्रेन में आग लग गई। घटना नासिक रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह हुई। फिलहाल फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की पार्सल वैन में आग लग गई थी। चूंकि केबिन में कोई यात्री नहीं था। इसी बीच आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्री ट्रेन से उतर गए। स्टेशन पर भी दहशत फैल गई। 

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari