Advertisement

Fire : एयरपोर्ट के पास गाड़ी के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, करीब 30 गाड़ियां जली

कोलकाता

Fire – सोमवार सुबह सुबह कोलकाता में एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

Fire

कोलकाता एयरपोर्ट के पास जेशोर रोड से सटे बांकरा इलाके में एक कार के सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए बाद में तीन और दमकल पहुँची।

कुल आठ दमकल इंजनों की टीम ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि वहां खड़ी करीब 30 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

दमकल विभाग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari