Advertisement
Firearms Recover

Firearms Recover – आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार   

बंगाल

Firearms Recover – मुर्शिदाबाद के सागरपाड़ा थाने की पुलिस ने एक युवक को आग्नेयास्त्र, 3 राउंड गोलियां और दो खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Firearms Recover

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात सागरपाड़ा थाना अंतर्गत शिरोचर इलाके में विशेष अभियान चलाया।

वहां पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्तौल, 3 राउंड गोलियां और दो खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान मसूद शेख के रूप में हुई है।

वह मालदा के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति को मुर्शिदाबाद जिला न्यायालय में पेश किया  गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय मे राज्य के विभिन्न हिस्सों से आग्नेयास्त्र मिलने की घटना घटी है। जिसमें कई लोग गिरफ्तार भी हुए हैं।

शहर कोलकाता में भी 1 दिन पहले बड़ाबाजार से आग्नेयास्त्र के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। यूपी की गाड़ी से ये बरामदगी हुई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari