breaking news

Firhad Hakim – फिरहाद हकीम की दो कंपनियों में तलाशी अभियान ; संस्थागत भ्रष्टाचार की जांच…

कोलकाता

Firhad Hakim – गुरुवार दोपहर, संस्थागत भ्रष्टाचार की जांच कर रहे आयोग के सदस्यों ने न्यू अलीपुर में दो कंपनियों ‘हकीम पॉलीमेकर’ और ‘हकीम केमिकल्स’ पहुंची।

Firhad Hakim

न्यू अलीपुर के टॉलीगंज सर्कुलर रोड इलाके में मौजूद इन दोनों फर्मों के ऑफिस में पुलिस के साथ अन्य अधिकारी पहुंचे।

उनकी वेबसाइटों के अनुसार, ‘हकीम पॉलीमेकर’ और ‘हकीम केमिकल्स’ दोनों के मालिक राज्य के पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम हैं।

आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को न्यू अलीपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया।

वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कंपनियों की संपत्ति गलत तरीकों से हासिल की गई थी और क्या इन लेन-देन के पीछे कोई संस्थागत भ्रष्टाचार है।

राज्य की बीजेपी सरकार ने तृणमूल शासन के दौरान संस्थागत भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए यह जांच आयोग बनाया है। इसके प्रमुख रिटायर्ड हाई कोर्ट जस्टिस बिस्वजीत बसु हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari