sunlight news

मुर्शिदाबाद के डोमकाल में बमबाजी, पांच घायल

बंगाल

तीसरे चरण के मतदान के दौरान बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी है। मंगलवार को डोमकल स्थित नगर पालिका में बमबाजी हुई है। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ता गंभीरता रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक अन्य घटना में दो लोग घायल हुए हैं।

आरोप है कि मतदान प्रक्रिया को बाधित करने के लिए तृणमूल संरक्षित अपराधी यहां एकत्रित हो रहे थे। बाद में अज्ञात लोगों ने बमबाजी की। आरोप भाजपा पर लगा है, लेकिन पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए सभी आरोपों से इन्कार कर दिया है।

एक अन्य घटनाक्रम के तहत इसी जिले के मोमिनपुर में घर में घुसकर लोगों को मारने-पीटने का आरोप राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। दावा है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थक सास-बहू को घर में घुसकर मारा-पीटा है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल मिलाकर पांच लोग घायल हुए हैं।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *