Advertisement

हिन्दूस्तान सोशल वैलफेयर सोसाइटी द्वारा भोजन वितरण

सामाजिक

हिन्दूस्तान सोशल वैलफेयर सोसाइटी द्वारा कोलकाता नगर निगम के विभिन्न वार्डो में जरुरतमंदो को भोजन करवाया गया। संस्था के मुख्य मार्गदर्शक अंजनी दुबे और मिथु दुबे के निर्देश पर किये जा रहे इस सेवा कार्य के दौरान संस्था द्वारा बताया गया कि संस्था का मूल उदेश्य केवल जरुरतमंदो की सेवा करना है और इसी उद्देश्य से संस्था के पदाधिकारियों द्वारा कोलकाता के बड़ाबाजार से शुरू होकर विभिन्न वार्ड़ो मे जरुरतमंदो को भोजन करवाया जा रहा है। इस सेवाकार्य में प्रेम कुमार दुबे, गोपल मिश्रा, दीपक शर्मा, बुध्धो हज़ार, सूरज सोनकर, आशीष दुबे, साहिल सोनकर, मनीष, आनन्द, अर्पण आदि सक्रियता से सहयोग कर रहे है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari