sunlight news

संघ प्रमुख से मिले बंगाल के पूर्व डीजीपी नपराजित मुखर्जी, अटकलें तेज

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय यात्रा पर राज्य में आए हैं। इस बीच राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक नपराजित मुखर्जी ने रविवार को केशव भवन में उनसे मुलाकात की। इसके बाद इसे लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।
नपराजित सुबह साढ़े ग्यारह बजे केशव भवन पहुंचे। नपराजित ने दक्ष पुलिस अधिकारी के रूप में काम किया है। वे कई वर्षों तक राज्य पुलिस के महानिदेशक रहे। रविवार उन्होंने लगभग 40 मिनट तक बैठक की। हालांकि, इस बारे में मीडिया से किसी ने बात नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार, मोहन भागवत प्रसिद्ध कलाकार तेजेंद्र मजूमदार से मिलने वाले हैं। उनसे कुछ अन्य गणमान्य लोगों के भी मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि जिस तरह से पूर्व पुलिस प्रमुख और राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक नपाराजित मुखर्जी ने संघ प्रमुख से मुलाकात की है, वह महत्वपूर्ण है। इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।  
Share from here