sunlight news

पूर्व सांसद अश्वनी चोपड़ा का निधन

हरियाणा
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

करनाल के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। अश्विनी चोपड़ा फेफड़ों के कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था। इसी वजह से उन्होंने 2019 में चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

2014 में करनाल लोकसभा से जीतकर संसद पहुंचे थे

अश्विनी चोपड़ा 2014 में भाजपा की सीट पर करनाल लोकसभा से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2019 में पार्टी फिर से उन्हें सीट देना चाहती थी लेकिन अश्विनी चोपड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। वे पिछले काफी समय से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

Share from here