Advertisement

राजीव कुमार को ममता सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त आईपीएस राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार रात जारी एक निर्देश में उन्हें राज्य सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त कर दिया गया है। कुमार अभी राज्य सीआईडी में अतिरिक्त महानिदेशक हैं।
राजीव कुमार ने आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली है और वह तकनीक के क्षेत्र में दक्ष अधिकारी माने जाते हैं।

Advertisement

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी कुमार देवाशीष सेन की जगह लेंगे। सेन अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाले हुए थे। सेन अब पश्चिम बंगाल आवासन अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचआईडीसीओ) में सीएमडी होंगे।

आईपीएस अधिकारी कुमार सारदा चिटफंड मामले की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल का हिस्सा थे। बाद में उच्चतम न्यायालय ने इसकी जांच 2014 में सीबीआई के हवाले कर दी थी। इस साल फरवरी में कुमार से सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ की थी। हालांकि सीबीआई ने दावा किया है कि कुमार ने चिटफंड घोटाले के साक्ष्यों से छेड़छाड़ की है। इसके लिए जांच एजेंसी ने उनकी गिरफ्तारी की भरपूर कोशिश की लेकिन कुमार करीब एक महीने तक अंडर ग्राउंड हो गए थे और सीबीआई उन्हें पकड़ नहीं पाई थी। बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari