Advertisement
breaking news

मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह लापता, देश छोड़ भागने का शक

महाराष्ट्र

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के देश छोड़कर भागने की चर्चा है। उनसे जुड़े मामलों की जांच कर रही एजेंसियों को आशंका है कि वो भारत छोड़कर भाग गए हैं।

Advertisement

 

एजेंसियों को उनके रूस भागने की शंका है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इस नई चर्चा को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के भी कान खड़े हो गए हैं और परमबीर सिंह का पता लगाने की कवायद शुरू हो गई है।

 

इस मामले पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल का कहना है कि आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह कहां हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय भी उनका पता लगा रहा है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वह रूस भाग गए हैं। पाटिल ने कहा कि हमने भी ऐसी खबरें सुनी हैं, लेकिन वह एक सरकारी अधिकारी हैं, इसलिए बगैर सरकार की मंजूरी के विदेश नहीं जा सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि हमने परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कूलर जारी किया था। अगर वह देश छोड़कर चले गए हैं, तो यह ठीक नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari