पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है। कर्नाटक के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली। अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है, जल्द ही बयान भी जारी किया जाएगा। कांग्रेस ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है।

80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

 

ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे।

Share from here