Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य पूरी तरह स्वस्थ, आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

बंगाल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। पिछले सप्ताह बुधवार को सांस में तकलीफ के बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मंगलवार को अस्पताल की ओर से बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य उपचार के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वे सामान्य खाना खा रहे हैं, बातचीत भी कर रहे हैं और उन्होंने अच्छी नींद ली है। शरीर की सारी गतिविधियां सामान्य हैं। आज ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
हालांकि घर पर भी वे डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। फिलहाल खानपान समेत घूमने-फिरने आदि में कुछ हिदायतें बरतने को कहा गया है। उनकी उम्र 76 साल है इसीलिए उम्र जनित कुछ समस्याएं पहले से ही हैं। परिजनों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। उनके घर पर अस्थाई आईसीयू तैयार किया गया है। उसी में रखकर उनकी निगरानी की जाएगी।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari