breaking news

राजस्थान में फिर बड़ा गैंगवार, गैंगस्टर राजू ठेठ को मारी गोली

राजस्थान
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

राजस्थान के सीकर जिले में गैंगस्टर राजू ठेठ को गोली मार दी गई। आनंदपाल सिंह के बाद राजस्थान में राजू ठेठ ही राजस्थान का सबसे बड़ा गैंगस्टर था। उस पर और उसकी गैंग पर सीकर समेत कई जिलों में दर्जनों केस दर्ज हैं।

कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था और बताया जा रहा है कि आज सवेरे उसे गोली मार दी गई। राजू की हत्या के बाद से पूरे सीकर जिले में दहशत है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

सीकर से बाहर जाने वाले तमाम रास्तों पर ए श्रेणी की नाकाबंदी शुरु कर दी गई है। इस बारे में फिलहाल पुलिस अफसरों ने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। सीकर के सदर थाना इलाकेे में स्थित पीपराली कस्बे में उसे गोली मारी गई है।

जानकारी के मुताबिक राजू ठेठ की पहले आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल आनंदपाल गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक साथ मिलकर कर काम रहे थे। लॉरेंश गैंग के हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने राजू ठेठ की मौत की जिम्मेदारी ली है। साथ ही कहा है कि आनंदपाल और बलवीर की हत्या का बदला लिया है।

Share from here