Gangasagar Mela 2024

Gangasagar Mela 2024 – गंगासागर मेला को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने नबान्न में तैयारी बैठक की, पढ़ें अहम बिंदु

बंगाल देश

Gangasagar Mela 2024 – अगले महीने गंगासागर मेला है। मेले के कारण श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।

Gangasagar Mela 2024

इसे लेकर आज सीएम ममता बनर्जी ने नबान्न में तैयारी बैठक की। इस बैठक में राज्य के मंत्रियों से लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

इस दिन इस बात पर चर्चा हुई कि तीर्थयात्रियों को समुद्र में जाने में कोई दिक्कत न हो, उनकी सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

मेला 8 से 17 जनवरी तक चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सबसे बड़े मेलों (Gangasagar Mela 2024) में से एक है जिसमे करीब 40 लाख लोग जुटते हैं।

इसलिए उन्होंने परिवहन की विशेष व्यवस्था करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि मेले (Gangasagar Mela 2024) के लिए 2250 सरकारी बसें, 250 बेसरकारी बसें, 32 वेसेल, 100 लॉन्च, 21 जेटी चलेंगी।

66 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा मेले में एंबुलेंस भी तैयार रहेगी।

सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि 2 जनवरी तक सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रशासन ने सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। 1150 सीसीटीवी, 20 ड्रोन से होगी निगरानी।

इसके अलावा प्रत्येक जहाज की निगरानी के लिए इसरो की तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

2400 सिविल डिफेंस, 10 टेम्परेरी फायर स्टेशन, 50 दमकल की व्यवस्था होगी।

मेले के लिए लगे सरकारी कर्मचारी, एनजीओ, पुलिस, मीडिया, तीर्थयात्री आदि के लिए 5 लाख एक्सीडेंट बीमा रहेगा।

यह 9 जनवरी से 17 जनवरी तक रहेगा। संस्थाओं की तरफ से 6500 वोलेंटियर रहेंगे।

Share