Advertisement

Gangaur – आशापूरण गवरजा माता के गणगौर उत्सव का उद्घाटन रविवार को

सामाजिक

Gangaur – लिलुआ श्री लिलुआ आशापूरण गवरजा माता मंडली द्वारा आयोजत पंद्रहवें गणगौर उत्सव का उद्घाटन रविवार 30 मार्च को पुष्करणा ब्रह्म बगीचा मे होगा।

Advertisement

Gangaur

कार्यक्रम का उद्घाटन उद्योगपति मदन मोहन फूमरा करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडली के मंत्री अशोक कुमार व्यास ने बताया कि तीन दिवसीय उत्सव का दीप प्रज्ज्वलित समाज सेविका कामिनी तिवारी करेगी।

कार्यक्रम मे राधा किशन हर्ष, राज कुमार पुरोहित मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित होंगे। विप्र फाउंडेशन के सचिव राज कुमार व्यास मुख्य वक्ता होंगे।

Gangaur उत्सव के अवसर पर प्रकाशित की जा रही स्मारिका का विमोचन स्वयं प्रकाश पुरोहित करेंगे। मंडली के अध्यक्ष नरसिंह हर्ष ने बताया कि माँ की आराधना हेतु संगीत मंत्री सूरज व्यास और सुचिता बिस्सा के निर्देशन मे लिलुआ महिला मंडल की सदस्यों द्वारा प्रतिदिन गण गौर गीतों की रिहर्सल चल रही है। कार्यक्रम मे जयंत व्यास भी भजन वर्षा करेंगे।

मंडली के संस्थापक बसंत कुमार पुरोहित ने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन भक्ति भाव पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया जायेगा और तीसरे दिन लिलुआ के विभिन्न अंचलो मे गणगौर की सवारी निकलेगी।

कार्यक्रम की सफलता के लिए लक्ष्मी नारायण व्यास, बद्री दास व्यास, घनश्याम व्यास, सुरेश भुतरा, गणेश व्यास, राजेश व्यास, अरुण व्यास, मनीष पुरोहित, राजेश पुरोहित, राज कुमार गुप्ता, राजेंद्र पुरोहित आदि सक्रिय है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari