Garia – गरिया के आदर्शनगर में एक घर से पति पत्नी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पति का शव झुलन्त अवस्था मे मिला है।
Garia
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम तरुण दास और आशा दास बताया जा रहा है। इनके दो बच्चे भी है।
स्थानीयों ने बताया कि 6 महीने से वे लोग भाड़े पर उस घर मे रह रहे थे। कभी कुछ महसूस नही हुआ कि ऐसा कुछ कर सकते हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पति का शव लटका हुआ मिला जबकि पत्नी के गले पर निशान है। माना जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Share from here
