GDP – भारत की जीडीपी दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत बढ़ी, उम्मीद से बेहतर..

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

GDP – भारत की अर्थव्यवस्था ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी है।

GDP

यह पिछले साल की इसी तिमाही (Q2 FY 2024-25) के 5.6% के मुकाबले एक बड़ी छलांग है। इस वृद्धि के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

नॉमिनल जीडीपी में भी 8.7% की वृद्धि देखी गई है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, यह वृद्धि मुख्य रूप से द्वितीयक (8.1%) और तृतीयक (9.2%) क्षेत्रों के शानदार प्रदर्शन के कारण हुई है।

द्वितीयक क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग कंस्ट्रक्शन सेक्टर ने क्रमशः 9.1% और 7.2% की दर से वृद्धि दर्ज की है। तृतीयक क्षेत्र, जिसमें वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाएं शामिल हैं, ने भी 10.2% की मजबूत वृद्धि दिखाई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जीडीपी आंकड़ों का स्वागत करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और सुधारों के साथ-साथ भारत के लोगों की कड़ी मेहनत और उद्यमशीलता को दर्शाती है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार सुधारों को आगे बढ़ाने और प्रत्येक नागरिक के लिए जीवन को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित करती है कि विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे।

Share from here