Advertisement

शुरू किया पर्यावरण संरक्षण अभियान

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। ग्लोबल वार्मिंग के दौर में दो भाइयों ने पर्यावरण संरक्षण अभियान की रविवार को शुरुआत की। मुकुन्द व्यास और श्याम व्यास ने पार्षदा मीनादेवी पुरोहित को गाय के गोबर से बना गमला भेंट कर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मीनादेवी ने कहा कि इस अभियान के लिए मैं दोनों को शुभकामनाएं देती हूँ। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक गम्भीर विषय है और पर्यावरण को बचाने की दिशा में हम सभी को प्रयास करना चाहिए क्योंकि स्वस्थ पर्यावरण से ही स्वस्थ जीवन सम्भव है। पुरोहित ने कहा कि आज के दौर में इस अभियान की जितनी सराहना की जाए कम है।
मुकुन्द ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए हमने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य इस अभियान की शुरुआत की है। श्याम सुन्दर ने बताया कि स्वस्थ पर्यावरण के लिए हमने अगले एक साल में व्यवसायी, सामाजिक, धार्मिक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 300 लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। हमें विश्वास है कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का हमारा यह प्रयास रंग लाएगा।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari