Advertisement
breaking news

Goghat – गोघाट में भाजपा नेता का लटका हुआ शव मिला, हत्या का आरोप

बंगाल

Goghat – गोघाट में भाजपा नेता की रहस्यमय मौत से इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार सुबह भाजपा कर्मी का घर में हाथ बंधे और लटका हुआ शव मिले।

Advertisement

Goghat

परिजनों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से उनकी हत्या की गई है। भाजपा नेतृत्व ने अपराधियों को उचित सजा देने की मांग की है।

तृणमूल भी मृतक के परिवार के साथ है। उनकी मांग है कि प्रशासन घटना की शीघ्र जांच कर मामले की तह तक जाए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक युवक का नाम शेख बकीबुल्ला है। वह गोघाट में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल का अध्यक्ष था।

शनिवार की सुबह घर के लोगों ने दूसरी मंजिल की बालकनी में उसका लटकता हुआ शव देखा। यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी या हत्या।

हालांकि, परिवार के साथ-साथ भाजपा का दावा है कि राजनीतिक कारणों से उसकी हत्या कर उसे लटकाया गया है।

हालांकि, सवाल यह उठता है कि अगर बदमाश घर में घुसे तो किसी को भनक क्यों नहीं लगी? स्थानीय लोगों ने आरोपियों को सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में स्थानीय भाजपा नेतृत्व के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari