breaking news

Gold – 523 ग्राम सोने के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार 

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Gold – तस्करी से पहले ही पुलिस ने 523 ग्राम सोने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति को मुर्शिदाबाद के सागरपारा थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। 

Gold

गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई तो उसके पास से 523 ग्राम सोना बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मिलन शेख है। उसका घर सागरपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद सोने का बाजार मूल्य करीब 52 लाख है। सागरपाड़ा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को जिला अदालत में पेश कर सात दिन की पुलिस हिरासत की मांग की।

Share from here