Advertisement
breaking news

Gold – लेकटाउन में 4 किलो सोने के साथ दो युवक गिरफ्तार

कोलकाता

Gold – लेकटाउन थाना पुलिस ने आज चार किलोग्राम सोने के बिस्कुट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

Gold

पुलिस के अनुसार, लेकटाउन बी ब्लॉक स्थित झील के सामने दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए दिखाई दिए।

दोनों ने एक जैसे रेनकोट पहन रखे थे और हेलमेट लगा रखा था। उनके हावभाव संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Gold – पूछताछ के दौरान दोनों युवकों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने उन दोनों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ओडिशा निवासी भगीरथ जाना के पास से एक-एक किलोग्राम वजन वाले चार सोने के बिस्कुट बरामद किए गए।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले के पीछे किसी तस्करी गिरोह का हाथ तो नहीं है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari