Advertisement

गोपाष्टमी पर श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा गौसेवा

सामाजिक

सनलाइट। गोपाष्टमी के अवसर पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा गौसेवा की गई। योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि ट्रस्ट के तत्वावधान में साधकों ने लिलुआ स्थित कलकत्ता पिंजरापोल सोसायटी में गौसेवा की।

Advertisement

बड़ाबाजार, हावड़ा आदि क्षेत्रों से आये साधकों में महिलाएं तथा बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान गौशाला परिसर में भ्रमण करते हुए गौमाता तथा संस्कृति पर भी चर्चा की गई।

योगाचार्य राजेश ने बताया कि गोपाष्टमी मेले में गौशाला परिसर में आये साधकों ने गौपूजन भी किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पुनः इसी प्रकार गौशाला भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari