Advertisement

Government Bus Colour – बंगाल में सरकारी बसें होंगी भगवा, इस रूट पर शुरू…

कोलकाता बंगाल

Government Bus Colour – पश्चिम बंगाल में अब सरकारी बसों का रंग बदलकर भगवा (गेरुआ) किया जाएगा।

Advertisement

Government Bus Colour

राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए विपक्ष के ऊपर तीखा निशाना साधा है।

परिवहन मंत्री ने कहा, “सीपीएम के समय बसों का रंग लाल था, जिसका मतलब ‘खतरा’ था। तृणमूल के शासनकाल में यह नीला-सफेद हुआ, जिसका मतलब ‘चोरी’।

वहीं, भगवा (गेरुआ) त्याग का प्रतीक है। हम लोग राष्ट्रवादी हैं, इसलिए अब जो भी नई बसें आएंगी, वे सभी भगवा रंग की होंगी।”

उल्लेखनीय है कि अर्जुन सिंह के इस घोषणा से पहले यानी बीते कल ही तीन रूट पर नई सरकारी AC बसें शुरू हुई जिनका रंग भगवा था।

ये बसें न्यूटाउन के इको स्पेस से सोनारपुर, पटुली से हावड़ा स्टेशन और कल्याणी जगुली मोड़ से करुणामयी पर चलेंगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari