Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से आंदोलन खत्‍म करने की अपील की, कहा सरकार हर मांग पर विचार करने को तैयार

देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से आंदोलन खत्‍म करने की अपील की। शाह ने कहा कि पंजाब की सीमा से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोड पर अलग-अलग किसान यूनियन की अपील पर आज जो किसान भाई अपना आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन सभी से अपील करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपसे चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने बताया कि आगामी तीन दिसंबर को किसानों से चर्चा के लिए कृषि मंत्री की ओर से निमंत्रण पत्र भेजा गया है। भारत सरकार आपकी हर समस्या और हर मांग पर विचार करने के लिए तैयार है।

Advertisement

शाह ने कहा कि यदि किसान चाहते हैं कि भारत सरकार जल्द बात करे और तीन दिसंबर से पहले बात करे तो मैं आपको भरोसा देता हूं कि जैसे ही आप निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित हो जाते हैं। इसके ठीक दूसरे ही दिन भारत सरकार आपकी समस्याओं और मांगों पर बातचीत के लिए तैयार है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari