Governor CV Ananda Bose creates anti corruption cell

Governor CV Ananda Bose पर छेड़छाड़ का आरोप – सीसीटीवी फुटेज के लिए लालबाजार की राजभवन को चिट्ठी

बंगाल

Governor CV Ananda Bose – राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगे छेड़छाड़ के आरोपो को लेकर कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Governor CV Ananda Bose

खबर है कि डीसी (सेंट्रल) इंदिरा मुखर्जी के नेतृत्व वाली आठ सदस्यीय जांच टीम ने राजभवन की सीसीटीवी फुटेज मांगी है।

पुलिस सूत्र के मुताबिक, शुक्रवार को राजभवन के ओसी को एक पत्र भेजा गया था। जांचकर्ता अगले कुछ दिनों में राजभवन के विभिन्न कर्मचारियों से भी बात करने की योजना बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राजभवन की एक अस्थायी कर्मचारी ने राज्यपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उन्होंने गुरुवार को हेयर स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत की थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी सभा से राज्यपाल के खिलाफ सुर बुलंद कर दिये थे। उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि एक लड़की राजभवन में काम करती थी। माननीय राज्यपाल ने उनके साथ क्या किया?’

ममता ने आगे कहा, ”मेरे पास एक नहीं, कई शिकायतें आ रही हैं लेकिन कल की लड़की की चीख ने मेरा सीना तोड़ दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari