Advertisement
Governor CV Ananda Bose

Governor CV Ananda Bose दिल्ली में, गृह मंत्री अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात

दिल्ली

Governor CV Ananda Bose एक सप्ताह में दूसरी बार दिल्ली पहुँचे हैं। वे आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

Advertisement

Governor CV Ananda Bose

राज्यपाल के दिल्ली रवाना होने से ठीक पहले बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दोपहर में राजभवन जाकर उनसे मुलाकात की।

इस मुलाकात में राज्य भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं ने राज्यपाल को आरजी कर घटना से संबंधित मुद्दों और उसके बाद से राज्य सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ताजा बयान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सूत्रों की माने तो राज्यपाल बंगाल की पूरी स्थिति के बारे में गृहमंत्री को सूचित करेंगे। कोलकाता रेप मर्डर कांड, रेप को लेकर मृत्यु दंड पर विशेष विधेयक, ममता बनर्जी के बयान सहित राज्य की पूरी स्थिति पर राज्यपाल केंद्रीय गृह मंत्री को रिपोर्ट देंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari